औरैया, फरवरी 14 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चल रहे किसान पंजीकरण अभियान का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अयाना, तिवरलालपुर, सेंगनपुर व जसवंतपुर गांव पहुंचकर लेखपालों व बूथ लेवल अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने प्रधान व कोटेदार के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से अलग किए जाएं और नाम, आधार या खतौनी में त्रुटि होने पर संशोधन कराया जाए। तिवरलालपुर में सड़क क्षतिग्रस्त मिलने पर ग्राम प्रधान को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कानूनगो, ग्राम प्रधान, लेखपाल व किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.