किसान पंचायत में वनाधिकार कानून लागू करने की मांग
चंदौली, सितम्बर 14 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वन भूमि पर अधिकार और मूल निवासियों के उत्पीड़न पर रोक की मांग को लेकर रविवार को तेंदुआ गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में वन क्षेत्र में पीढ़ियों से बसे लोगों के घरों और फसलों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने की मांग उठी। वक्ताओं ने कहा कि वनाधिकार कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और वन क्षेत्र में बसे मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा की जाए।किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने कहा कि अन्य परंपरागत वन निवासियों से 75 वर्ष पुराने कागजात मांगना बंद किया जाए। तीन पीढ़ी यानी 75 वर्ष के निवास को आधार मानकर वनाधिकार दावों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कोल, पनिका, चेरो, मांझी आदि समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की भी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.