किसान पंचायत में मनाई गई भगत सिंह की जयंती
चंदौली, सितम्बर 29 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के उसरी गांव स्थित भगत सिंह पार्क में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती किसान पंचायत आयोजित कर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। अध्यक्षता रामनिवास पांडेय ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने आजादी आंदोलन के दौरान किसानों, मजदूरों और महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक आजादी की चिंता व्यक्त की थी। आजादी के दशकों बाद भी देश में आर्थिक असमानता बनी हुई है। कुछ लोगों के पास अकूत संपदा है, जबकि करोड़ों लोग बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के निजीकरण से आम लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.