चंदौली, मई 11 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गड़‌ई नदी की खोदाई शुरू नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने रविवार शाम बौरी स्थित ग्राम प्रधान सतीश सिंह के आवास पर किसान पंचायत की। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- खटीमा में नदी संरक्षण, परवीन नदी सफाई अभियान का शुभारंभकिसानों की समस्याएँ पंचायत में पहुंचे भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने सिंचाई मंत्री के निजी सचिव से बात कर किसानों की परेशानियों से अवगत कराया। इसपर उन्होंने मोबाइल पर वार्ता कर मुख्य अभियंता सोन सिद्धार्थ सिंह को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सोमवार को क्षेत्र के पांण्डेयपुर में किसानों के साथ मौका का तकनीकी जांच कर तत्काल खोदाई कार्य शुरू करवाने का निर्देश दिया। निजी सचिव के अनुसार सिंचाई मंत्री भी एक सप्ताह में कार्य का स्थलीय निरीक्षण...