सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता ने मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते हुए शीघ्र निस्तारण कराये जाने की मांग की। मोर्चा संयोजक श्री मिश्रा ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर जो लगाए गये हैं तत्काल हटाए जाए। जनपद के हमारे सभी श्रमिक भाई बहनों व रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मचारियों का समस्त लम्बित मानदेय मजदूरी भुगतान की जाय। गेहूँ खरीद केन्द्र का जिलाधिकारी के माध्यम से निरीक्षण कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। यह भी पढ़ें- सपा यूथ बिग्रेड ने चार सूत्री मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन उन्होंने बताया कि हर घर नल योजना की सीबीआई जांच की जाय, मेडिकल ...