किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सोनभद्र, अप्रैल 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपकर स्मार्ट मीटर हटवाने और गेहूं की खरीद तेज कराने की मांग की। इस दौरान मोर्चा के संयोजक श्री मिश्रा ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर पूरी तरह से रोक लगा देना चाहिए। क्योंकि जनता के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरों की स्कीम बन चुका है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के विजलेन्स टीम की तथा जेई व एसडीओ व बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता की जाँच कराने की मांग की। इसके साथ ही किसानों के गेहूँ खरीद को तत्काल सभी केंद्रों पर चालू कराया जाए, जिससे किसानों को पूरी पारदर्शिता से इसका लाभ मिल सके। कहा कि गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.