मेरठ, मई 4 -- किसान नौजवान बचाओ यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस नेता मेरठ पहुंचे। सहारनपुर से शुरू हुई किसान नौजवान बचाओ यात्रा छह मई को मेरठ पहुंचेगी। इसकी तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की। कहा कि किसान-नौजवान बचाओ यात्रा का उद्देश्य सरकार को जगाना है। बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी ने कहा कि देश का किसान और नौजवान आज सबसे ज्यादा परेशान है। यात्रा के संयोजक अवनीश काजला ने कहा कि यह यात्रा जनता की आवाज बनकर सरकार तक पहुंचेगी।महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि मेरठ में इस यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बड़ौत में 'किसान-नौजवान बचाओ यात्रा' का स्वागत कोऑर्डिनेटर रजत यादव ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक आंदोलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.