नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- बरेली, संवाददाता। यूपी के बरेली में जमीन के विवाद के चलते बुजुर्ग किसान ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। तीन पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और एक सीओ समेत पांच-छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए धमकाने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित जिला पंचायत सदस्य के पति ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर किसान संगठनों के साथ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बहेड़ी के गांव पचपेड़ा निवासी किसान 60 साल के सरदार भगवान सिंह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जहर खाने के बाद पड़ोस के गांव राजपुर में रहने वाले अपने साले गुरुमुख के पास पहुंचे। गुरुमुख उन्हें उपचार के लिए रुद्रपुर लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और शाम करीब चार बजे 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना...