मैनपुरी, फरवरी 26 -- परिजनों से नाराज किसान ने नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की तो उसे बचा लिया गया। पुलिस की मदद से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया लेकिन किसान वहां से भी गायब हो गया मेडिकल कॉलेज के निकट ही खेत में खड़े पेड़ पर फंदा लगा लिया। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी 55 वर्षीय शंकर लाल कश्यप पुत्र अहरिवन सिंह 22 फरवरी को दोपहर घर से नाराज होकर चले गए। उन्होंने हजारा नहर में जाकर छलांग लगा दी। करहल पुल के समीप ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना परिजनों को मिली तो सैफई अस्पताल पहुंचे...