प्रयागराज, मई 8 -- किसान को कार से अगवा कर तीन दिन तक बंधक बनाकर मारपीट और जबरन जमीन का बैनामा कराने के मामले में माफिया अशरफ के रिश्तेदार समेत चार आरोपियों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से किसान मदीबन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मुख्यमंत्री और आलाधिकारियों से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अमिरसा दहिया गांव निवासी मदीबन का आरोप है कि अशरफ की पत्नी जैनब खातून का चचेरा भाई मोहम्मद अशरफ के अलावा राजकिरन, मोहम्मद अतहर और मोहम्मद रईस ने चार मई को भी रास्ते में रोककर असलहा दिखाते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- किसान ने सीएम व अधिकारियों से लगाई सुरक्षा की गुहार आरोप है कि मौजा शाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.