रायबरेली, फरवरी 8 -- ऊंचाहार,संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाने किसान ने खतौनी में गलत नाम दर्ज होने पर सही कराने के लिए आख्या लगाने के नाम पर लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की मांग की। डीएम ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन पीड़ित को दिया। तहसील क्षेत्र के उमरन गांव के रहने वाले किसान हीरालाल ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को दिए गए शिकायती पत्र में लेखपाल पर वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि खतौनी में नाम गलत दर्ज हो गया है। जिसको सही कराने के लिए तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर नाम दुरुस्तीकरण की गुहार लगाई थी। तब तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल से आख्या मांगी थी। इसके लिए किसान बीते एक माह से तहसील के चक्कर लगा रहा है। आरोप है कि पहले लेखपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.