किसान ने लेखपाल पर मारने पीटने का लगाया आरोप
मऊ, मई 19 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में एक लेखपाल पर किसान को मारने पीटने का आरोप लगा है। हसनपुर बहरामपुर निवासी किसान राजू ने एसडीएम सत्य प्रकाश को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग किया है।शिकायतकर्ता किसान राजू का आरोप है कि तहसील में तैनात लेखपाल विवादित भूमि की पैमाइश किए थे। जब यह तहसील परिसर स्थित लेखपाल भवन में पहुंचकर पैमाइश की रिपोर्ट मांगने पहुंचा तो दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। इससे क्षुब्ध लेखपाल ने किसान को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं किसान के बुजुर्ग पिता यह देख हतप्रभ रह गए। अपने बेटे को लेखपाल से बीच बचाव करते हुए घर लेकर चले गए। मंगलवार को पिता और पुत्र तहसील परिसर पहुंचे तथा एसडीएम मधुबन को लेखपाल के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग किया है। इस संबंध में एसडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.