किसान ने लेखपाल पर अभद्रता व मारपीट का लगाया आरोप
कौशाम्बी, जून 11 -- सिराथू तहसील के भदवां गांव के एक किसान ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेखपाल पर पांच हजार रुपये न देने पर मारपीट करने व अभद्रता करने का इल्जाम है। मामले को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है। किसान ने मामले की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी है। भदवां निवासी राम भवन ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने, मोबाइल फोन तोड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना सैनी में तहरीर दी है। किसान का आरोप है कि वह मंगलवार को अपनी जमीन के अभिलेखों में पता दर्ज कराने के लिए तहसील गया था। इस दौरान लेखपाल ने कार्रवाई करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। इसको लेकर बातचीत हो ही रही थी कि अचानक लेखपाल ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद लेखपाल ने अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। मामला सोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.