किसान ने लगाया पड़ोसी पर अभद्रता करने का आरोप
हापुड़, जून 9 -- खादर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी किसान ने पड़ोसी खेत स्वामी पर खेत की जमीन पर तार बंदी रोकने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। गांव निवासी किसान जरनैल सिंह ने बताया कि उनके खेती की चकबंदी हो गई है। उसके बाद वह अपनी खेती की भूमि की डोलबंदी कर रहे है, लेकिन पड़ोसी खेत स्वामी निंरतर उसके कार्य में बांध डाल रहे है और उसके द्वारा की गई तारबंदी के कार्य को रोकने का काम कर रहे है। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने अभद्रता की।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.