कानपुर, अगस्त 29 -- सरवनखेड़ा,संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के तरौंदा गांव के रहने वाले एक किसान ने शनिवार भोर पहर मकान के नीचे बने भूसा घर के बरामदे में छत के पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।तरौंदा गजनेर निवासी पैंतालीस साल का मनोज कुशवाहा खेती करता था। नशे का आदी होने के कारण अक्सर उसका घर में विवाद होता रहता था। परिवार के लोग मकान की पहली मंजिल पर रह रहे हैं, जबकि नीचे के हिस्से में जानवरों के लिए भूसा घर बना रखा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: किसान ने फांसी लगाकर दी जान शनिवार भोर पहर मनोज ने नीचे के हिस्से में बने बरामदे की छत में पंखे के कु...