कानपुर, मई 7 -- पुखरायां, संवाददाता। देवराहट थाना क्षेत्र के प्रेम पुर गांव में अधेड़ ने गुरुवार को सुबह तड़के घर के पास बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। प्रेमपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह खेती किसानी का काम करते थे।  इनके दो  पुत्री ज्योति व राखी हैं। एक पुत्र दीपक उर्फ रामू जो बाहर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इनकी बड़ी पुत्री ज्योति की शादी  21 जून को होनी थी। डकोर के पास तय हुई थी। तब से यह परेशान से रहते थे। गुरुवार को बुधवार की रात में यह घर के अंदर खाना खा कर सो गए और गुरूवार की सुबह तड़के यह कब जाग गए किसी को पता नहीं चल पाया। सुबह तड़के उठकर घर के पास बबूल के पेड़ पर उन्होंने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सु...