महोबा, सितम्बर 15 -- खरेला, संवाददाता। किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। खरेला निवासी 52 वर्षीय हरगोविंद्र प्रजापति ने खेत में स्थित कमरा में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मंगलवार को दोपहर तक किसान के ष्घर न पहुंचनें पर परिजन खेत पहुंचें तो जानकारी हो सकी। मृतक के बेटा बाबूराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पिता ने कर्जा लेकर खरीफ की फसल की बुबाई की थी। अति वर्षा से खरीफ की फसल जलमग्न होने से पिता परेशान रहते थे। मृतक के तीन पुत्रों के नाम बाबूराम, राजू और नवल बताए जा रहे है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अपर जिलाधिकारी इंद्र नंदन सिंह का कहना है कि फसलों के सर्वे का काम कराया...