झांसी, फरवरी 26 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव आलमपुरा में किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव आलमपुरा निवासी बृज किशोर अहिरवार (40) बेटा रामलाल अहिरवार किसान थे। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते देर शाम वह बाहर से आए और कमरे में चले गए। वहां उन्होंने पंखे के हुक के सहारे रस्सी से फंदा बनाया और झूल गए। काफी देर तक उनकी कोई आहट न होने पर परिजनों को शंका हुई। उन्होंने कमरा खटखटाया तो कोई आहट नहीं हुई। खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गए। बृजकिशोर फंदे पर झूल रहे थे। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दरवाजा खोलकर किसी तरह उन्हें नीचे उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.