कन्नौज, जून 26 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकापुर गांव में गृहकलह के चलते अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे नीचे उतारकर सौ शैय्या अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। त्रिलोकापुर गांव निवासी किसान सत्येंद्र सक्सेना (40) पुत्र महेश चंद्र सक्सेना ने गुरुवार दोपहर घरेलू विवाद से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से परिजनों में हडक़ंप मच गया। सत्येंद्र सक्सेना अपने घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान थे। इसी दौरान उन्होंने घर के एक कमरे में साड़ी के सहारे कुंडे से फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने मशक्कत कर गेट तोड़ दिया औ...