मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरनगर/खतौली खतौली के गंगधाड़ी गांव में शनिवार को हुई घटना ने सनसनी मचा दी। मजदूरी करने से मना करने पर किसान ने एक मजदूर को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए मजदूर ने किसान के मकान के सामने डीजल उड़ेल कर खुद को आग लगा ली। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, अचानक लपटों में घिरा युवक, लोगों की ओर दौड़ा तो वहां भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से एक अन्य युवक भी झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने झुलसे युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने के कारण युवक को बेगराजपुर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर : गंगाधाड़ी में युवक ने खुद पर तेल छिड़क कर लगाई आग, हालत गंभीर युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने किसान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.