कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनिया गांव में मंगलवार देर रात एक किसान ने घर के कमरे में छत के पंखे में फांसी लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ज्यूनिया गांव निवासी रामप्रसाद चौहान खेती-किसानी करते थे। इधर कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में रह रहे थे। मंगलवार रात में उन्होंने कमरे के अंदर छत के पंखे के कुंडे में फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी रेनू बदहवास हो गई। जबकि पुत्र आदित्य व पुत्रियों साक्षी, मानसी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानब...