रुडकी, जनवरी 7 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में बुधवार को ऊर्जा निगम की टीम खेत में पोल लगाने पहुंची। खेत स्वामी किसान ने पोल दूसरी साइड लगाने की बात कहते हुए विरोध जताया। जिसके चलते पोल लगाने का कार्य रोक दिया गया। लंढौरा निवासी योगेंद्र यादव के खेत में 33 हजार केवी लाइन के लोहे के पोल लगे हुए हैं। पोल काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुके है। खेत स्वामी ने सीएम पोर्टल शिकायत कर पोल बदलने की मांग की थी। बुधवार को ऊर्जा निगम के ठेकेदार के आदमी नए पोल लगाने के लिए गए थे। इसी दरमियान खेत स्वामी ने नए पोल लगाने का विरोध जताया। खेत स्वामी का कहना है कि पहले से लगे पोल खेत के बीचों बीच लगे हुए, जिसके चलते सही से न तो खेत जुताई की जाती है और न ही खेत मे कोई निर्माण किया जा सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.