किसान ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी
बांदा, मई 28 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में केसीसी के द्वारा लिए गए लोन को चुका पाने से परेशान किसान ने खेत पर लगे पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह-सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो देखा कि शव पेड़ से लटक रहा है। जिसको देखकर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा निवासी 32 वर्षीय किसान विनोद तिवारी का शव गुरूवार सुबह खेत पर लगे पेड़ पर लटका मिला। मृतक के भाई अनिल तिवारी ने बताया कि भाई ने चार साल पहले बैंक से केसीसी पर ढ़ाई लाख का लोन लिया था। दैवीय आपदा के चलते खेती-बाड़ी चौपट हुई और वह बैंक का कर्ज नहीं भर पाया। जिससे कर्ज की धनराशि चार लाख से ऊपर पहुंच गई और उसे नोटिस भी मिल रही थी। जिसको लेकर वह जमीन की नीलामी होने की चिंता में परेशान था। जिसके चलते ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.