किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान
उन्नाव, जून 12 -- असोहा। असोहा थाना क्षेत्र के कन्दरपुर गांव में एक किसान ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि कन्दरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय बबलू पुत्र नन्द किशोर कश्यप ने गुरुवार शाम घर के बाहर कीटनाशक पी लिया। परिजनों को पता चलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बबलू ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। बबलू ने जहरीला पदर्थ किसलिए पीया इस बारे में किसी ने भी जानकारी होने से इनकार किया है। यह भी पढ़ें- किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.