हरदोई, सितम्बर 7 -- संडीला। किसान हितों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले किसान नेता रफीक लम्बू ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन सावित्री में घर वापसी की। लखनऊ स्थित संगठन के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने उन्हें पुनः संगठन की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही संगठन ने रफीक लम्बू को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। रफीक लम्बू का भारतीय किसान यूनियन सावित्री से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। उन्होंने करीब आठ वर्षों तक जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर सक्रिय रूप से संघर्ष किया। इसके बाद उन्होंने सावित्री गुट से इस्तीफा देकर भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र का दामन थाम लिया था, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक प...