पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पूरनपुर। डीएम को अपशब्द कहने वाले किसान नेता की जमानत होने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। वहीं जेल से आने के बाद उनके सुर भी बदले नजर आए। मंडी में गेहूं खरीद को लेकर नाराजगी जताने वाले किसान नेता बंलजिंदर सिंह ने फोन पर डीएम को अपशब्द कहे थे। डीएम के स्टेनो नरेश वर्मा की ओर से किसान नेता बलजिंदर सिंह के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने किसान नेता बलजिंदर सिंह को मंडी से गिरफतार कर लिया था। एसडीएम कोर्ट ने बलजिंदर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हांलाकि बलजिंदर सिंह की गिरफतारी के बाद किसान नेताओं ने कोतवाली के बाहर नोरबाजी करते हुए प्रदर्शन किया भी किया था। बलजिंदर सिंह को जेल भेजे जाने के बाद से किसान संगठनों में नाराजगी पनपने लगी। बुधवार को बलज...