कौशाम्बी, मई 13 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा बाजार चौराहे पर मंगलवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार सवार दबंगों ने भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चरवा थाने के चंदई तारा गांव निवासी रामचंद्र पटेल ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा मंगल सिंह और धीरज सिंह साथियों के साथ कोचिंग से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूरे साझिया गांव के पूर्व प्रधान के बेटे तेज रफ्तार कार से पहुंचे और बाइक के पास अचानक ब्रेक लगा दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कार सवार युवकों ने फोन कर अपने पिता और चाचा समेत अ...