एटा, अगस्त 18 -- भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र 20 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगे। तिरंगा यात्रा से पहले मंगलवार को पदाधिकारियों ने एक प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि 20 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र तिरंगा यात्रा निकालेंगे। तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से शुरु होकर माया पैलेस, ठंडी सड़क, मेहता पार्क, कैलाश मंदिर, अलीगंज तिराहा से वापस होकर राष्ट्रीय कार्यालय प्रशांतनगर स्थित एक गेस्ट हाउस पर जाकर समापन होगा। बताया है कि मुख्य मार्ग पर बनाई गई व्यक्तिगत सीढियों से रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। इसको हटवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीयध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रवक्ता दीपक पंडित, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी पुष्पेन्द्...