गाजीपुर, फरवरी 19 -- मरदह। पृथ्वीपुर गांव में भाकपा और अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में संगठन के दिवंगत वरिष्ठ किसान नेता और पूर्व प्राचार्य डॉ. रामबदन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव सहित अमेरिका यादव, कैलाश यादव, अशोक मिश्रा, सुरेन्द्र राम, रामबदन यादव, सीताराम यादव, दीना सिंह, मृत्युंजय सिंह, बृजेश सिंह, राजदेव यादव, रामअवध, घुरा यादव, शशीधर सिंह, रामप्रवेश समेत कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.