किसान नेता को धमकाकर मांगी पांच लाख की रंगदारी
हाथरस, जून 19 -- हाथरस में भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) के जिलाध्यक्ष मुकेश बाबू दिनकर ने कुछ लोगों पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रकम न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। यह घटना हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के नगला फार्म में हुई। पीड़ित मुकेश बाबू दिनकर के अनुसार, दो दिन पहले जब वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद मुकेश बाबू दिनकर ने मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराई है और मामले में कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.