किसान नेता के बेटे पर फायरिंग में एक आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, मई 8 -- रुड़की, संवाददाता। किसान नेता के बेटे पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर चुंगी निवासी भाकियू भानु गुट के किसान नेता तालिब हसन के बेटे की रामपुर चुंगी स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। पांच मई की रात करीब 11 युवकों ने दुकान पर पहुंच कर उनके बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। इतना ही नहीं दुकान में रखे सामान में भी तोड़फोड़ कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.