आगरा, अप्रैल 13 -- सोरों कोतवाली पुलिस ने किसान नेता कुलदीप पांडेय समेत नौ नामजदों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर ने भ्रमण कर सभी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसमें सभी लोग गिरोह बनाकर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हुए मिले। पुलिस ने सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है। सोरों कोतवाली में इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि स्थानीय अभिलेखों के अवलोकन व अन्य स्रोतों से जानकारी हुई कि गैंग लीडर किसान नेता कुलदीप पांडेय, आशीष पांडेय, सुजीत पांडेय उर्फ सुरजीत पांडेय पुत्रगण चंद्रशेखर पांडेय निवासगण गढ़ी हरनाठेर ढोलना, विकास पुत्र महावीर सिंह निवासी बरौदा सोरों, महीपाल पुत्र गेंदा लाल, सुरेंद्र यादव पुत्र चरन सिंह, वीरेश पुत्र चरन सिंह, बॉबी पुत्र वीरेश, सुरेश पुत्र भूप सि...