बिजनौर, जनवरी 9 -- मंडावर में उत्तम शुगर मिल के क्रय केंद्र पर तैनात तौल इंचार्ज के साथ गाली गलौज और मारपीट करने तथा तोड़फोड़ करने के मामले पुलिस ने भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष और उसके पुत्र समेत पांच लोगों को नामजद व तीन अज्ञात समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि गुरुवार को किसान नेता के पुत्र व उसके साथियों ने क्रयकेंद्र पर तौल इंचार्ज नितिन कुमार निवासी ग्राम डबासोवाला थाना किरतपुर से मारीपीट करते हुए केंद्र पर तोड़फोड़ की थी। इसके विरोध में गुरुवार को गन्ना तौल लिपिकों ने तौल बंद करके प्रदर्शन किया था, साथ ही थाने में भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष और उसके पुत्र समेत कई के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के अधार पर मंडावर पुलिस ने भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत, उनके पुत्र हिमांशु निवासी ग्राम चमरौला थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.