नोएडा, अप्रैल 13 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जिले के किसान नेताओं को नजरबंद करने के विरोध में सोमवार को किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च किया। नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह लगभग 11 बजे किसान परिषद, किसान एकता संघ एवं किसान सभा के कार्यकर्ता सूरजपुर के पास एकत्रित हुए। किसान नेताओं को नजरबंद किए जाने विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक मार्च किया। जिलाधिकारी दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए।किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि देश में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन हो रहा है। बिना किसी ...