किसान नेताओं के साथ दुव्र्यवहार पर गुर्जर महासभा का प्रदर्शन
बागपत, अगस्त 26 -- बागपत। किसान नेताओं के साथ कथित दुव्र्यवहार के मामले में गुर्जर महासभा ने नाराजगी व्यक्त की है। महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। गुर्जुर समाज के लोगों का कहना था कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिविजय भाटी और मेरठ जिलाध्यक्ष के साथ दुव्र्यवहार किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि किसान नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिसे संगठन ने मानवाधिकारों, संवैधानिक आदर्शों और मानवीय मूल्यों के विपरीत बताया है। गुर्जर महासभा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई व संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और पूरी घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग भी रखी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.