नवादा, फरवरी 9 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। फार्मर रजिस्ट्री यानी किसान निबंधन की तिथि में विस्तार कर दिया गया है। तीसरे चरण के तहत नवादा जिले में अब सात से 11 फरवरी तक एग्रीस्टैक परियोजना के तहत किसानों का निबंधन यानी फॉर्मर रजिस्ट्री करने के लिए पंचायतों विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कैम्पों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों का यूनिक आईडी बनाया जाएगा, ताकि अन्नदाताओं को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। खासकर पीएम किसान सम्मान योजना के लाभुकों को अगली किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। इस बीच, 07 फरवरी की शाम 05 बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 1,86,174 पीएम किसान लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक 80,479 फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर ली गई है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.