बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- किसान निबंधन : प्रक्रिया पकड़ी रफ्तार, 49 फीसद लक्ष्य प्राप्त तिथि में फिर किया गया विस्तार, अब 14 फरवरी तक गांवों में कैंप कॉमन सर्विस सेंटर व वसुधा केंद्रों में नि:शुल्क दी जा रही सेवा फोटो किसान : कैंप में किसानों का निबंधन करते कर्मी । बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। फॉर्म रजिस्ट्री की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ रही है। जिले में तय लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 49 फीसद किसानों का निबंधन हो चुका है। बड़ी राहत यह भी कि तीसरे चरण में 11 फरवरी तक पंचायतों में विशेष कैंप लगने थे। तिथि में फिर से विस्तार कर इसे 14 फरवरी तक कर दिया गया है। ताकि, अधिक से अधिक फॉर्मर रजिस्ट्री किसान करा सकें। अच्छी बात यह भी कि किसान कॉमन सर्विस सेंटर और वसुधा केंद्रों के माध्यम से नि:शुल्क निबंधन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। शुरुआत में प्रति किसान...