सीतामढ़ी, जून 16 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र, शिवहर एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण(आत्मा) के संयुक्त तत्वावधान में 'खेत बचाओ' अभियान तथा खरीफ अभियान के तहत सोमवार को तरियानी प्रखंड मुख्यालय एवं शिवहर प्रखंड के माली पोखर भिंडा गांव में कृषक प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तरियानी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर का शुभारंभ कृषि वैज्ञानिकों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में खरीफ मौसम में मौसम आधारित कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सौरभ शंकर पटेल ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- किसान ध...