सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- सीतामढ़ी। जिले के किसान दोगुनी आय हासिल करने के लिए मिश्रित खेती की ओर रुख कर रहे हैं। मक्का की मुख्य फसल के साथ आलू, फूलगोभी, धनिया और मिर्ची जैसी सब्जियों की खेती कर वे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक बदहाली धीरे-धीरे खत्म हो रही है। जिले में करीब चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में यह दोहरी खेती का प्रसार हो चुका है। किसानों का कहना है कि मिश्रित खेती से लागत कम आती है और आय दोगुनी हो जाती है। पारंपरिक खेती में केवल मक्का पर निर्भर रहने से बाजार की मार झेलनी पड़ती थी। लेकिन अब सब्जी फसलों से अतिरिक्त कमाई हो रही है। रून्नीसैदपुर प्रखंड के किसान विलास भगत ने बताया कि मक्के के खेत में आलू, मिर्ची, फूलगोभी, धनिया लगाने से इस सीजन में अतिरिक्त लाभ हुआ। पहले सूखे या कीटों से नुकसान होता था। अब जोखिम कम है। बेलसंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.