कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एडीएम प्रशासन अमित कुमार व एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य के द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त दावों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की गई।बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त दावों की स्थिति, पात्रता एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपस्थित आवेदकों से उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों के प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत दावों के निस्तारण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं नि...