बागपत, मार्च 18 -- बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसानों ने अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं किसान संगठनों के नेता बात रखने को लेकर आपस में ही भिड़ गए। बामुश्किल किसान नेताओं को शांत कराया गया है। डीएम ने उन्हें जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। किसान दिवस शुरू होते ही आरोप लगाए कि सहकारी समितियों पर किसानों से अधिक ब्याज वसूला जा रहा है। नहरों की पटरी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे आए दिन किसान और अन्य के साथ हादसे हो रहे है। पटरी संकरी होने के कारण आए दिन नहर टूटने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। किसानों ने नहरों की पटरी का चौड़ीकरण कराने, गन्ना बकाया का समय से भुगतान कराने, निराश्रित गोवंश की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.