औरैया, दिसम्बर 17 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित किसान दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अन्नदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब किसान समस्या-मुक्त और खुशहाल होगा तभी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी और जनपद की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। जिलाधिकारी ने कृषि से जुड़े सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए। आगामी किसान दिवस पर फ्लैक्सी, पोस्टर और बैनर के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित करने के साथ-साथ पम्पलेट का वितरण किया जाए, ताकि किसान योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.