शामली, फरवरी 18 -- नवीन कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस पर जहां विभिन्न समस्याएं उठायी गयी वहीं गन्ने के भुगतान एवं शुगर मिलों की छायी का मामला प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही नील गाय की बढ़ती संख्या से हो रहे हादसों एवं फसलों के नुकसान की समस्या को भी किसानों ने रखा गया। बुधवार को डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने किसानों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों ने थानाभवन शुगर मिल पर सबसे ज्यादा बकाया होने का मामला उठाया। किसानों का कहना था कि गत किसान दिवस में भी गन्ना भुगतान के निर्देश दिए गए थे लेकिन उन पर कोई अमल नहीं हुआ। इस पर डीएम जिला गन्ना अधिकारी को समस्या समाधान ...