मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर जिला पंचायत के सभागार में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित हुए किसान दिवस में विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा हुआ। किसानों ने संबंधित अफसरों पर सवालों की बौछार कर दी, लेकिन अधिकारी किसानों सवालों का सहीं तरह से जवाब नहीं दे पाए। कुछ विभाग के अफसर तो किसान दिवस में अनुपस्थित रहे। जिस पर किसानों के द्वारा कडी नाराजगी जताई गई। किसानों के द्वारा प्रदूषण, गैस की किल्लत, अतिक्रमण, टूटी सड़क और सफाई, नकली कीटनाशक आदि मामलों को लेकर अवाज उठाई गई, लेकिन इन मुद्दों पर अफसर चुप्पी साधे बैठे रहे।भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, अंकित चौधरी, सुमित मलिक, हेमेन्द्र चौधरी आदि किसानों ने फेक्ट्री से हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आरडीएफ के नाम पर फैक्ट्रियों में गीला कचरा आ रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.