लखीमपुरखीरी, मई 20 -- सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ ने किसानों से कहा कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री जरूर बनवा लें और अपने परिचित व आसपास के किसानों को भी इसके बारे में जानकारी दें। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी जरूरी है। फार्मर आईडी न होने पर खाद, पेस्टिसाइड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि खरीफ फसलों की बुवाई के लिए राजकीय कृषि भंडारों से बीज प्राप्त करने के लिए बुकिंग जरूर करा लें। यह भी पढ़ें- किसान दिवस में कार्बन क्रेडिट योजना और फार्मर आईडी पर जोर प्रगतिशील किसान अनुपम बाजपेई ने फरधान में खाद की उपलब्धता न होने के बारे में बताया। एआर कोऑपरेटिव ...