किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, योजनाओं की दी गई जानकारी
औरैया, जून 17 -- औरैया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनी गईं तथा कृषि, पशुपालन, उद्यान, सिंचाई और अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने कहा कि सरकार की सभी कृषि एवं किसान हितैषी योजनाएं किसानों को केंद्र में रखकर संचालित की जाती हैं। उन्होंने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य होगी। इसके अभाव में किसान योजनाओं से मिलने वाले लाभों से वंचित रह सकते हैं। यह भी पढ़ें- किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, योजनाओं की दी गई जानकारी किसान दिवस में पशुपालन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.