किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए समाधान के निर्देश
संभल, मई 21 -- कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याएं प्रमुखता से उठीं। बैठक में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान, गन्ना, मक्का एवं मेंथा जैसी फसलों की अधिक पैदावार के लिए आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। किसानों को धान की सीधी बुवाई, उन्नत बीज और संतुलित खाद के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। बुधवार को शुरू हुए किसान दिवस के बीच फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने खरीफ सीजन की फसलों के बीमा संबंधी जानकारी दी। वहीं सहकारिता विभाग की ओर से खाद और बीज की उपलब्धता के बारे में बताया। इस बीच किसानों ने बिजली की लो-वोल्टेज समस्या, जर्जर लाइनें, सिंचाई व्यवस्था, गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं और गांवों में जलभराव जैसी समस्याएं उठाईं। यह भी पढ़ें- एआर कोआपरेटिव का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.