सहारनपुर, मई 20 -- कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में आयोजित किसान दिवस में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई और बैंकिंग विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने कहा कि जनपद में कार्बन क्रेडिट योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत चयनित किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आईआईटी रुड़की और कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश को नोडल बनाया गया है। उन्होंने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में इसके बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि कृषि निवेश केंद्रों पर धान की पीबी-1692 और पीबी-1509 किस्म के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा उड़द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी और सांवक की मिनीकिट भी दर्शन पोर्टल पर बुकि...