शामली, अप्रैल 16 -- शामली। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने किसानों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। किसान दिवस में कैराना और कुड़ाना क्षेत्र में गौशाला की भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों का समाधान न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप कृषि निदेशक ने पूर्व किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- संशोधित : किसान दिवस में गौशाला भूमि पर कब्जे और गेहूं खरीद का मुद्दा छाया वह...