लखीमपुरखीरी, जून 22 -- विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने बिजली, खाद सहित अन्य मामले प्रमुखता से उठाए। किसानों ने कहा कि उनको जरूरत के समय खाद नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों ने किसानों से कहा कि संतुलित मात्रा में ही खाद का उपयोग करें। इसके अलावा किसानों को श्रीअन्न बीज के किट के लिए बुकिंग करने की प्रक्रिया बताई। सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षा में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों ने बताया कि यूरिया के लिए किसान भटक रहे हैं। धान रोपाई का समय है। गन्ना के लिए भी यूरिया की जरूरत है। पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। इसके अलावा किसानों ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। किसानों ने कहा कि लो वोल्टेज और बार-बार कटौती के कारण सिंचाई बाधित हो रही है। गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग भी किसानों ने...